एसएसपी चंदन कोहली ने दावा किया कि शहर में बच्चा चोरी करने वाला कोई गिरोह सक्रिय नहीं है। उन्होंने विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध किया कि यदि कोई इस तरह की वारदात उनके संज्ञान में आती है, तो वह पुलिस को तत्काल सूचित करें।
सोशल मीडिया पर शहर में बच्चों के अपहरण और चोरी करने की अफवाहों को पुलिस ने सिरे से खारिज किया है। एसएसपी चंदन कोहली ने इस संबंध में शुक्रवार को एक वीडियो जारी इसे अफवाह बताया। दावा किया कि शहर में ऐसा कोई गिरोह सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध किया कि यदि कोई इस तरह की वारदात उनके संज्ञान में आती है, तो वह पुलिस को तत्काल सूचित करें। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के पास ऐसे किसी गिरोह के होने की कोई सूचना नहीं है।
यह सिर्फ अफवाह है। इसके बावजूद पूरे जिले में गश्त बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के एक व्हाट्सएप ग्रुप की कुछ चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
इसमें अभिभावक एक-दूसरे से बात कर रहे थे कि उनके बच्चों को स्कूल के बाहर अज्ञात लोगों ने चॉकलेट और आइसक्रीम देने का प्रयास किया और कहा कि यह सब उनके मां-बाप ने भेजा है।
हालांकि बच्चों ने उसे नहीं लिया और यह जानकारी अपने अभिभावक को दी। यहीं नहीं, किश्तवाड़ में बच्चा चुराने की घटना से पहले ही जम्मू और बाड़ी ब्राह्मणा में बच्चों के चोरी होने की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।