फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने कहा, राहत कैंपों में नहीं कोई सुविधा

Fri, 10 Oct 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्रीय आयोजक सचिव करुणा प्रकाश ने रियासती सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पाक की गोलाबारी के चलते सीमांत इलाकों से पलायन कर राहत कैंपों में ठहरे लोगों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया नहीं करवा रही है।
विज्ञापन


संगठन मुख्यालय शक्ति आश्रम में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में करुण प्रकाश ने बताया कि विहिप ने सीमांत इलाकों परगवाल क्षेत्र के नई बस्ती, राजपुरा, निकोवाल, छन्नी आदि का दौरा किया। गोलीबारी से तीस गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। परगवाल के हायर सेकेंडरी और मिडिल स्कूल में करीब एक हजार परिवारों ने शरण ली है।

उन्होंने कहा कि लोगों को खाने से लेकर दवाईयों, कंबल व अन्य जरूरी सामान के लिए तरसना पड़ रहा है। खाने पीने और बुनियादी सुविधाओं को मुहैया करवाने का काम राज्य सरकार के प्रशासन को होना चाहिए लेकिन बीएसएफ लंगर लगाकर लोगों का पेट भर रही है। उन्होंने मांग की कि परगवाल से पलायन करने वाले लोगों को पुरखू और मिश्रीवाला कैंपों में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन


मौत पर अनुदान सहायता को बढ़ाकर पांच लाख करने और सुरक्षित स्थानों पर सीमांत ग्रामीणों को पांच मरले की जमीन मुहैया करवाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार, दिलीप सिंह, पवन सिंह, गिरधारी लाल, मंगाराम, हेमराज खजूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें