फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update:जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में नहीं होगी जांच, दो टीके लगवाने बेरोकटोक आ सकेंगे

Mon, 28 Feb 2022 02:05 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के बाद व्यवस्था में किया गया है बदलाव। अभी तक बस, टैक्सी और कैब से आने वालों को कराना पड़ता था लखनपुर में कोरोना टेस्ट।  
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना स्थिति में सुधार के बाद दो टीके लगवाकर जम्मू -कश्मीर आने वाले लोगों को अब लखनपुर में जांच नहीं करवानी पड़ेगी। नई व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है। इससे पहले निजी वाहन को छोड़ कर, बस, टैक्सी व कैब से आने वाले सभी लोगों को यहां कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य था। इस व्यवस्था से श्रीमाता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह से कोरोना जांच की व्यवस्था लागू

सरकार ने पिछले सप्ताह यह आदेश जारी कर दिये थे, परंतु लखनपुर के आसपास 500 मीटर का इलाका रेड जोन में होने के कारण इस व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी। जम्मू-कश्मीर सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर में तेजी आने के बाद दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह से कोरोना जांच की व्यवस्था लागू कर दी गई थी।

प्रदेश में दाखिल होने वाले लोगों को दो टीके लगवाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा

तीसरी लहर का प्रभाव कम होने और स्थिति पर नजर रखने के बाद कठुआ जिला प्रशासनने यह फैसला लिया है। लखनपुर कॉरिडोर फिलहाल रेड जोन की श्रेणी से भी बाहर हो गया है। ऐसे में अब प्रदेश में दाखिल होने वाले लोगों को केवल दो टीके लगवाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। नई व्यवस्था के बाद लखनपुर कॉरिडोर के कोरोना जांच केंद्र पर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन

 

प्रदेश सरकार के निर्देशों को अमल में लाया गया है। रविवार से लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल होने वालों को कोरोना की डबल डोज पर आवाजाही की अनुमति दे दी गई है। पहले बस, टैक्सी, कैब में आने वाले लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य थी। -राहुल यादव,उपायुक्त कठुआ  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें