फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लॉरी अड्डे को नहीं मिला ठेकेदार, स्वयं बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
रियासी में लॉरी अड्डे पर बैठे नगर परिषद कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। इस वर्ष लॉरी अड्डे का कोई भी खरीदार नहीं मिलने के बाद नगर परिषद ने स्वयं इसकी कमान संभाली है। बताया जाता है कि इस वर्ष नगर परिषद ने लॉरी अड्डे की वार्षिक बोली न्यूनतम 27 लाख रुपये के करीब रखी थी।
इकतीस मार्च तक लॉरी अड्डे के लिए टेंडर भरने की अंतिम तिथि थी लेकिन कोई भी ठेकेदार बोली लगाने आगे नहीं आया। किसी भी स्थानीय व्यक्ति ने टेंडर नहीं भरा जिसके बाद पहले वाले ठेकेदार सुनील कुमार ने पहली अप्रैल को लॉरी अड्डे की जिम्मेदारी परिषद को वापस कर दी। अभी पिछले चार दिनों से लॉरी अड्डे पर नगर परिषद के कर्मचारी बैठ कर अड्डे से बाहर जाने वाले वाहनों से उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी है कि लॉरी अड्डे का टेंडर ज्यादा होने के कारण किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। इस का मुख्य कारण रेल लिंक परियोजना का कार्य समाप्त होना और खनन बंद होना माना जा रहा है जहां पर रोजाना काफी डंपर,टिप्पर व ट्रैक्टर सामान लेने जाते थे जिस से लॉरी अड्डे को काफी बचत होती थी अब अड्डा मिनी बस,बस और ऑटो पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें