पौनी। कस्बे में बस स्टैंड की सुविधा न होने के कारण वाहन मुख्य बाजार के बीच विपरीत दिशा में खड़े रहते हैं। इस कारण बाजार से पैदल गुजरने वाले राहगीर तो परेशान होते ही हैं उनके साथ ही शिवखोड़ी से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी जाम लगने से इंतजार करना पड़ता है।
पुलिस प्रशासन की तरफ से दो सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी बाजार में लगाई गई है ताकि बाजार में जब जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो तो समय पर उसे खुलवाया जाए । गौरतलब है कि कस्बे में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोग भी वाहन बीच बाजार में खड़े करने को मजबूर हैं।