रियासी। नगर के वार्ड नंबर नौ स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में 24 से 30 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा का वाचन सुरेश शास्त्री करेंगे। मंदिर परिसर में होने वाली कथा को सात दिन करवाने के लिए अनुमति श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से ले ली गई है। 24 जुलाई की सुबह भव्य कलश यात्रा मंदिर से दरिया चिनाब तक निकाली जाएगी जिसमें स्थानीय महिलाएं अपने सिर पर कलश रख दरिया से पानी भर लाएंगी। सभी कलशों को कथा स्थल पर स्थापित किया जाएगा। कथा का आयोजन महादेव मोहल्ले के स्थानीय लोगों की तरफ से एक साथ मिल कर करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संवाद