पौनी। ब्लॉक के रनसू शिवखोड़ी मार्ग पर स्थित स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की न तो चाहरदीवारी है और न ही गेट लगा है। कई बार स्कूल के भीतर मवेशी व कुत्ते भी घुस आते हैं।
स्थानीय निवासी अजीत शर्मा, कुश कोहली ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को जब स्कूल भेजते हैं तो वह बच्चों को असुरक्षित महसूस करते हैं। हम चाहते हैं कि इस समय स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं तो स्कूल खुलने से पहले चाहरदीवारी की जाए। इस संदर्भ में जोनल एजुकेशन ऑफिसर राज कुमार ने बताया कि हमने इसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखित में भेज दिया है 32 स्कूलों की चाहरदीवारी की मंजूरी मिल गई है। हो सकता है कि इस स्कूल की चाहरदीवारी की भी अनुमति मिल जाए। अगर रनसू स्कूल की चारदीवारी बनाने व गेट लगाने का काम प्रक्रिया में नहीं होगा तो अधिकारियों को दोबारा लिखा जाएगा।