फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का एक्शन, करोड़ों की संपत्ति पर लगाया ताला,15.78 करोड़ की संपत्तियां जब्त

Sat, 28 Jun 2025 03:36 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए पटनीटॉप में स्थित तीन होटलों की 15.78 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। जब्त की गई संपत्तियों में होटल पाइन हेरिटेज, होटल ड्रीमलैंड और होटल शाही संतूर की जमीन, बिल्डिंग और आय शामिल हैं।
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को उधमपुर के पटनीटाॅप में तीन होटल और उनकी आय को जब्त किया है। इसकी कुल कीमत 15.78 करोड़ रुपये है।

एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत पटनीटाॅप विकास प्राधिकरण (पीडीए) के मामले में यह कार्रवाई की है। जब्त की संपत्ति में भूमि, भवन और होटल पाइन हेरिटेज, ड्रीम लैंड और शाही संतूर शामिल हैं। इससे पहले ईडी ने पटनीटाॅप में होटल त्रिनेत्र रिसॉर्ट्स और ग्रीन आर्चिड की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी के अनुसार, जांच में पता चला कि ये होटल स्वीकृत सीमाओं से परे बनाए गए थे। घने जंगलों व कृषि क्षेत्रों सहित भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है, जो वाणिज्यिक उपयोग के लिए वर्जित है।

सीबीआई ने 2020 में दर्ज किया था मामला

विज्ञापन

बता दें कि 2020 में सीबीआई ने पटनीटाॅप में अवैध रूप से बनाए गए होटलों के संदर्भ में मामला दर्ज किया था। 2023 में छह अलग-अलग एफआईआर में चालान पेश किए गए। एफआईआर में अवैध निर्माण, आवासीय भवनों के वाणिज्यिक उपयोग और वर्जित क्षेत्रों में संचालन जैसी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। ईडी की कार्रवाई इन अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग की व्यापक जांच का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें