रनवे पर खड़े विभिन्न कंपनियों के विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
जम्मू एयरपोर्ट के रनवे विस्तारीकरण के चलते पांच से 15 मार्च करीब 15 दिनों के लिए बंद रखने को लेकर इंडिया एयर फोर्स (आईएएफ) और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच सहमति नहीं बन रही है। आईएएफ रनवे विस्तारीकरण के लिए 15 दिनों से एयरपोर्ट पर विमान परिचालन को बंद रखने की बात कर रही है।
वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी रात्रि में निर्माण कार्य करवाने को कहा रहा है ताकि विमान परिचालन बाधित न हो। जम्मू एयरपोर्ट निदेशक प्रभात रजंन ब्यूरिया ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव को इस संबंध में हस्तक्षेप करने की मांग की है। 15 दिनों तक एयरपोर्ट बंद रहने से एयरपोर्ट अथॉरिटी को पांच करोड़ रुपये तक का नुसान होने की अनुमान है।
एयरपोर्फ ने जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक को रनवे विस्तारीकरण को लेकर पत्र भेज है, जिसमें पांच से 15 मार्च तक एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद रखने को कहा। एयरफोर्स ने विमान कंपिनयों को इस अवधि तक फ्लाइट की बुकिंग भी बंद रखने को कहा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस स्कूल में रोज़ाना केवल बच्चे ही नहीं जानवर भी आते हैं, देखिए तस्वीरें
पीएस ब्यूरिया ने कहा कि हमने प्रदेश सरकार सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की। इसमें रात्रि में निर्माण कार्य करने को कहा ताकि सुबह विमान सेवा बाधित नहीं हो सके। इस संबंध में उप-राज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की थी।