फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः विस सीटों का खाका तैयार करेगा परिसीमन आयोग, आज दिल्ली में बैठक

Thu, 18 Feb 2021 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों का खाका तैयार करने के लिए परिसीमन आयोग की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। परिसीमन आयोग की अध्यक्ष जस्टिस (रि) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में प्रस्तावित पहली बैठक में जम्मू-कश्मीर के सांसद और निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक सुबह 11.30 शुरू होगी। माना जा रहा है कि बैठक के बाद परिसीमन आयोग विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन का मसौदा जारी कर सकता है। जम्मू-कश्मीर में सात नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने हैं। इसके लिए कई क्षेत्रों का नाम बदला जा सकता है।

विज्ञापन


परिसीमन आयोग में जम्मू-कश्मीर के पांच सांसद एसोसिएट सदस्य हैं। नेकां के तीनों सांसद बैठक में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं। हालांकि भाजपा सांसद पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा बैठक में हिस्सा लेंगे। जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि वह परिसीमन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई की तरफ से बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगे। जम्मू-कश्मीर के लोगों की परिसीमन आयोग से काफी अपेक्षाएं हैं। उम्मीद है के अपेक्षाएं पूरी होंगी। 

पांच मार्च 2020 को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के लिए आयोग का गठन हुआ था। 18 फरवरी को आयोग की अध्यक्ष द्वारा यह पहली बैठक बुलाई गई है। अभी तक आयोग ने जम्मू-कश्मीर का एक भी दौरा नहीं किया है। पहली बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में 114 हो जाएंगे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
जम्मू-कश्मीर में पुनर्गठन अधिनियम के तहत प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 114 हो जाएगी। 24 सीटें पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के लिए आरक्षित रहेंगी और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

कश्मीरी पंडितों ने विधानसभा में पांच आरक्षित सीटें मांगी
परिसीमन आयोग की पहली बैठक से पहले कश्मीरी पंडित विस्थापितों के लिए पांच आरक्षित सीटों की मांग की गई है। कश्मीरी पंडित नेता अश्विनी कुमार चुरंगू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर यह मांग की है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा सीटों को आरक्षित नहीं किया जाता है तो कश्मीरी पंडितों को मनोनयन से पांच सीटें दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें