फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानो के बीच पहुंचे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, जानें एलओसी के हालात

Fri, 16 Sep 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI
विज्ञापन
लेह दौरे में राज्यपाल एनएन वोहरा ने चौदहवीं कोर के मुख्यालय में जाकर सैन्य अफसरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजेएस पन्नू ने राज्यपाल को लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) और लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) से संबंधित परिस्थितियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


जनरल के साथ राज्यपाल की लंबी चर्चा के दौरान पर्वतीय इलाकों में विकास संबंधी मामलों पर बातचीत हुई। इस दौरान राज्यपाल ने चरवाहों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा चारागाह लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं। चरवाहों को आवाजाही के लिए बेहतर संपर्क सुविधाएं देने पर भी जोर दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


वहीं राज्यपाल के साथ चर्चा में जीओसी ने लद्दाख के भीतरी इलाकों को मैदानों से जोड़ने के लिए जरूरी सड़क परियोजनाओं को लेकर स्थिति साझा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें