फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गठन पर PDP-BJP को 24 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में सरकार गठन को लेकर हो रही देरी पर संज्ञान लेते हुए राज्यपाल एनएन वोहरा ने भाजपा और पीडीपी को अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन


इसके लिए दोनों पार्टियों को राज्यपाल ने मंगलवार तक का समय दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।

वहीं इस बीच आज पीडीपी श्रीनगर में पीडीपी विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के सभी 27 विधायक मौजूद रहे और सरकार गठन पर चर्चा की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

पीडीपी चुनाव के ल‌िए भी तैयार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनरल कौंसिल की बैठक बुलाकर पीडीपी ने यह संदेश भी दिया कि वह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी हुई है, ताकि अगर चुनाव होते हैं तो पीडीपी उसके लिए भी तैयार रहे।

मुफ्ती मोहम्मद सईद के जनाजे में आए लोगों की तादाद से पीडीपी को लगा कि जमीनी स्तर पर सब कुछ सही नहीं है। मुफ्ती जैसे कद्दावर नेता को खोने के बाद पार्टी को खड़ा रखना इतना आसान भी नहीं है। इसलिए पार्टी के भविष्य को लेकर हर फैसला सोच समझकर लेना होगा।

सूत्रों के मुताबिक रविवार की बैठक में कई लोगों की आवाजों में रोष दिखा और गठबंधन को लेकर फिर से सोचने की बातें भी उठीं। पीडीपी में अनुच्छेद 370, 35ए, बिजली परियोजनाओं को वापस दिलाना और रियासत के झंडे का सम्मान जैसे कई मुद्दों को लेकर शंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें