फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में तनावपूर्ण हालात, दिल्ली में पीएम से मिले जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा

Fri, 05 May 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व राज्यपाल एनएन वोहरा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। घाटी के तनावपूर्ण हालातों के बीच वोहरा की पीएम मोदी से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक वोहरा से पीएम की मुलाकात में जम्मू-कश्मीर के विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में पिछले दिनों बिगड़े हालातों और कई आतंकी वारदातों के बीच उपजे तनाव के दौरान पीएम मोदी से राज्यपाल की मुलाकात काफी अहम कही जा रही है। 

वहीं दिल्ली में पीएम से मिले राज्यपाल वोहरा ने उनसे कश्मीर घाटी में सुरक्षा, सीमा सुरक्षा समेत कई अन्य विषयों पर भी बातचीत की है। वोहरा पीएम मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों पहले दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें