फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी आज लेंगे बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा

Mon, 22 Sep 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को बाढ़ से रियासत की सड़कों एवं ढांचागत व्यवस्था को हुए नुकसान का जायजा लेंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से दी ग्रइ जानकारी में बताया गया कि गडकरी और डॉ. जितेंद्र सिंह बाढ़ से जम्मू और श्रीनगर संभाग की सड़कों को हुए नुकसान का आन स्पाट जायजा लेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जाएगा ताकि टूट चुके सड़क संपर्क को फिर से जल्द बहाल करने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा सकें। हालात का जायजा लेने के लिए एरियल सर्वे करने के बाद गडकरी और डॉ. सिंह बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी और आरएंडबी विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रियासत के सड़क संपर्क की मौजूदा स्थिति की जानकारी जुटाएंगे और चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री पानी, सफाई और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़कों के संबंध में भी संबंधित अफसरों से बैठक करेंगे। सोमवार दोपहर केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात कर रियासत के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम दिल्ली लौटने से पहले केंद्र मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बाढ़ पीड़ितों की राहत और पुनर्वास में जुटे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें