फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने सुनी जम्मू-कश्मीर की गुहार, रवींद्र रैना ने भेजा था टोल प्लाजा बंद करने से जुड़ा पत्र

Tue, 05 Nov 2019 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू में सरोर टोल प्लाजा मामले में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के टोल प्लाजा बंद करने के सुझाव पर गौर करने लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को पत्र भेजा है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप से सरोर टोल प्लाजा पर लोगों को और रियायत मिलने के आसार बन गए हैं।

विज्ञापन

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर सूचित किया है कि जम्मू में टोल प्लाजा को स्थापित करने से जनता को पेश आ रही समस्या और टोल प्लाजा को बंद करने के सुझाव को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को गौर करने के लिए भेज दिया है।

रैना ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि जन आकांक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र लिखकर सरोर टोल प्लाजा को बंद करने का सुझाव दिया था। इस पर मंत्री ने गौर करके पत्र को आगे नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें