फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में तीसरी बार पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की NIT श्रीनगर की वेबसाइट, लिखा 'गो मोदी गो'

Tue, 27 Jun 2017 11:12 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
एनआईटी की वेबसाइट फिर हैक - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तानी हैकर्स ने एक बार फिर एनआईटी श्रीनगर की वेबसाइट को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी हैकर्स ने जून महीने में लगातार तीसरी बार हैक कर लिया है। मंगलवार को पाकिस्तानी हैकर्स ने एनआईटी श्रीनगर की वेबसाइट को हैक करते हुए कश्मीरी लोगों के लिए मैसेज लिखा है। 
विज्ञापन


हैकर्स द्वारा वेबसाइट को हैक करते हुए 'गो मोदी गो' लिखा गया है इसके साथ ही कश्मीरी लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी गई है। पाकिस्तानी हैकर्स की इस टीम ने खुद को टीम पाक साइबर स्कूल्ज का नाम दिया है।

हैकर्स ने वेबसाइट को हैक करते हुए इसके लैंडिग पेज पर एक वीडियो लिंक को भी पोस्ट किया। गौरतलब है कि पाकिस्तानी हैकर्स ने इससे पूर्व 5 जून को भी वेबसाइट को हैक किया था इसके बाद जून में तीसरी बार एनआईटी की वेबसाइट को हैक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें