डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने बांदीपोरा तथा कुपवाड़ा जिले के गुरेज तथा टंगदार का दौरा कर पनबिजली परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनसे कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। पनबिजली परियोजना के कार्य का निरीक्षण करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष नजीर गुरेजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने संबंधित प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी लाने को कहा।
बताया कि सरकार लोगों के बेहतर पुनर्वास हेतु वचनबद्ध है। आश्वासन दिया कि गुरेज तथा तुलेल के विभिन्न बिजली रहित गांवों को बिजली उपलब्ध करवाने के लिए कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को बिजली उपलब्ध करने की बात कही।
इस मौके पर पीडीडी आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता, जेकेएसपीडीसी के प्रबंधकीय निदेशक डॉ. शाह फैजल तथा बांदीपोरा के जिला विकास आयुक्त मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने विधायक राजा मंजूर के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलाें के साथ बातचीत कर उनकी समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया।