उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : Demo Pic.
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि राज्य की सुरक्षा के लिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार हर कदम उठाएगी। बिक्रम चौक फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कश्मीर में बिगड़े हालात गठबंधन सरकार की वजह से नहीं, बल्कि काफी पहले की समस्या चली आ रही है।
उन्होंने कहा कश्मीर में अवैध रूप से चल रहे पाकिस्तानी और अन्य अनाधिकृत चैनलों को रोकने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कश्मीर में हालात बिगड़ने के पीछे पाकिस्तान की भूमिका है। रियासत के लोग चाहते है कि शांति हो और पर्यटन का काम फले फूले।
अलगाववादियों की तरफ से कश्मीर में लोगों को सेना की तरफ से खोले गए गुड विल स्कूलों में दाखिला न लेने के आह्वान संबंधी सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अलगाववादियों ने अपने बच्चों को तो बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ाए हैं और यह लोग गरीब लोगों के गुमराह करने का काम करते रहे हैं।