फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववाद पर जेएंडके के उपमुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में अलगाववाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राष्ट्र विरोधी किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा। भाजपा के जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने से देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व आश्चर्यचकित है।
विज्ञापन


तमाम चुनौतियों के बावजूद भाजपा राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानकर आगे बढ़ेगी। वे शुक्रवार से कटड़ा में शुरू हुए भाजपा सांसदों-विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। संसद सत्र का विस्तार होने से शिविर में सांसद तो नहीं पहुंचे मगर विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल ने कार्य व्यवहार का पाढ़ पढ़ाया।

राम लाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से प्रेरणा लेकर जम्मू कश्मीर में कार्यकर्ताओं ने जिस लग्न के साथ काम किया, उसी का नतीजा है कि जम्मू कश्मीर में आज भाजपा सरकार में है। भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। गठबंधन सरकार की कुछ मजबूरियां होती हैं लेकिन राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं हो सकता।
विज्ञापन

एजेंडे के तहत काम करेगी सरकार

पीडीपी के साथ भाजपा की सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर बनी हैं और इसी के तहत सरकार अपना काम कर रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अलगाववाद पर सरकार सख्त है।

जिस किसी ने भी राष्ट्र हित को चुनौती दी है उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है और आगे भी होगी। पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार गवर्नेंस के एजेंडे पर बनी है। इसी के तहत काम किया जा रहा है।

सांसदों के अलावा कुछ मंत्री भी नहीं पहुंचे
कटड़ा में प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन प्रदेश का कोई भी सांसद शिविर में नहीं पहुंच पाया। महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि संसद का सत्र बढ़ने से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इसके साथ ही पीएचई मंत्री सुखनंदन कुमार, समाज कल्याण मंत्री बाली भगत, सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री शेरिंग दोरजे भी व्यस्तताओं के चलते शिविर में नहीं पहुंच पाए।

पहले दिन चार सत्र हुए, जिसमें महासचिव संगठन अशोक कौल ने महा संपर्क अभियान के बारे में विधायकों को जानकारी दी। शनिवार को दोपहर 12 बजे आखिरी सत्र के साथ शिविर का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

तो इस लिए हुआ भाजपा पीडीपी गठबंधन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राम लाल का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में 25 सीटों पर मिली जीत के लिए पीडीपी के साथ गठबंधन रियासत के विकास को केंद्र में रखकर किया गया है। भाजपा सांसदों, विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आगाज पर राम लाल ने कहा कि रियासती विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए अपना जनमत दिया।

भाजपा को ऐतिहासिक 25 सीटें मिलीं। जनमत का सम्मान करते हुए भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन किया। भाजपा सत्ता की भूखी नहीं, बल्कि रियासत के विकास के लिए पीडीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाएं बहुत ज्यादा हैं और सरकार में शामिल मंत्री और विधायक ईमानदारी से काम करके इन्हें पूरा करें।

उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि पीडीपी के साथ वैचारिक या फिर सियासी गठबंधन नहीं, बल्कि विकास और बेहतर शासन देने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत गठजोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती नेकां और कांग्रेस गठबंधन सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद के चलते लोगों को काफी तकलीफ झेलनी पड़ी है। मौजूदा गठबंधन सरकार लोगों को स्वच्छ और पारदर्शी सरकार मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें