फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सुरक्षा बल के जवान सक्षम

Sat, 04 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने शुक्रवार को अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में बीएसएफ के काफिले हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के डीजी केके शर्मा के साथ बात करके शहीद जवानों के लिए दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादी संगठन घाटी में शांति के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के साथ वो इस दुख की घड़ी में साथ खड़ी हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के हमले करके राज्य के राज्य में खौफ का माहौल तैयार करने प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस तरह के हमलों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षा बल हमेशा तैयार रहते हैं। 
विज्ञापन


आतंकी हमले चिंता का विषय : उमर
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीएसएफ काफिले पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए राज्य के हालात पर चिंता जताई है। उमर ने कहा आतंकी हमले दर्शा रहे हैं कि कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। हाल के समय में सिलसिलेवार हमले हुए हैं। यह बेहद निंदनीय है और चिंता का विषय भी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें