फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी: 21 जून को करें भगवान विष्णु की पूजा, पढ़ें पूजन विधि और व्रत से जुड़ी जानकारी

Sat, 19 Jun 2021 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इस दिन शाम 05:33 बजे तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा। यह योग सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। इसमें शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्जला एकादशी का व्रत सोमवार 21 जून को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। इसे भीम एकादशी भी कहते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार जो भक्त सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक बिना खाए, जल ग्रहण किए निर्जल रहकर व्रत करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और यश, वैभव, सुख की प्राप्ति होती है। दान-पुण्य से पापों से मुक्ति मिलती है। महंत रोहित शास्त्री के अनुसार वर्ष में 24 एकादशी होती हैं, लेकिन जब अधिकमास ‘मलमास’ आता है तब इनकी संख्या 26 हो जाती है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। 

विज्ञापन


ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि रविवार 20 जून शाम 04:22 बजे शुरू होगी और सोमवार 21 जून दोपहर 01:32 बजे समाप्त होगी। सूर्योदय व्यापनी एकादशी तिथि 21 जून सोमवार को होगी, इसलिए निर्जला एकादशी व्रत सोमवार को होगा।

ठंडे-मीठे जल की छबीलें लगाने का विशेष महत्व
इस दिन ब्राह्मणों व जरूरतमंद लोगों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। लोग पितरों की आत्मिक शांति के लिए ठंडे-मीठे जल की छबीलें लगाते हैं। निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण घर में ही पानी में गंगाजल डाल स्नान कर व्रत रखें और भगवान विष्णु की आराधना करें। तामसिक वस्तुओं (शराब, मांस आदि) का सेवन करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें