फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: ट्रायल के तौर पर खुले सभी बाजार, पूरी तरह से हालात सामान्य बनाने की अपील की

Sat, 19 Jun 2021 11:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोरोना कर्फ्यू के बाद अनलॉक होने पर कई हफ्तों बाद जम्मू शहर में सभी दुकानें और प्रतिष्ठान खुले। जिला प्रशासन के पूर्व में जारी आदेश के तहत सभी तरह के रिटेल प्रतिष्ठान शाम छह बजे तक निर्धारित समय के लिए खुले।
विज्ञापन
ट्रायल के तौर पर खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए जम्मू शहर में शुक्रवार को एक दिन के लिए सभी बाजार सुबह सात से सायं छह बजे तक खुले रहे। ऐसे में बाजारों में रौनक रही और खरीददार भी अच्छी खासी संख्या में सामान खरीदने पहुंचे। इस दौरान कई बाजारों में कोरोना शमन नियमों का उल्लंघन भी हुआ तो कई जगह कोविड उपयुक्त व्यवहार भी दुकानदार व खरीददार करते नजर आए। 

विज्ञापन


वहीं चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता से अपील की हैं कि संभाग में आंशिक लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म करें ताकि सामान्य हालात बने और कोरोना काल में व्यापारररयिं को हुए भारी नुकसान से उन्हें राहत मिल सकें। इस संबंध में चैंबर हाउस में पदाधिकारियों की हुई बैठक में अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने मुख्य सचिव से दुकानदारों का बिजली बिल माफ करने की अपील भी की ताकि कोरोना काल में प्रतिष्ठान बंद रहने से पहले से ही दुकानदार व व्यापारी आर्थिक नुकसान उठा चुके हैं। ऐसे में वह बिजली बिल देने के काबिल नहीं हैं। 

व्यापारी वर्ग को मुश्किल दौर से बाहर निकालने में सरकार अहम रोल अदा कर सकती हैं। उन्होंने कहा होटल इंडस्ट्री और ट्रासंपोर्ट इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। ऐसे में सरकार को होटल व रेस्टोरेंट को पचास फीसदी क्षमता के साथ रात दस बजे तक खोलने की अनुमति देनी चाहिए। वहीं बैक्वेट हालों में 100 व्यक्तियों की क्षमता रखी जानी चाहिए। उन्होंने ट्रेडर्स रेंट भी माफ करने की अपील की हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जेडीए, नगर निगम और जेएंडके हाउसिंग बोर्ड को दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों का एक महीने का किराया माफ करने की अपील भी की हैं। चैंबर के अध्यक्ष ने आशा प्रकट की हैं कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अगली कोविड एसओपी पर होने वाली बैठक में जम्मू में सामान्य हालात बहाल करने की तरफ बड़े फैसले लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें