जम्मू। कोरोना संक्रमण से कश्मीर में मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कश्मीर में संक्रमण से पीड़ित 9 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बीच नए 608 संक्रमित मामले भी सामने आए, इसके साथ प्रदेश में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 15000 के पार चला गया है। नए मामलों में जम्मू संभाग से 106 और कश्मीर से 502 मामले शामिल हैं।
नए पॉजिटिव मामलों में श्रीनगर से 213, बारामुला से 28, कुलगाम से 39, शोपियां से 3, अनंतनाग से 26, कुपवाड़ा से 47, पुलवामा से 43, बड़गाम से 83, बांदीपोरा से 14, गांदरबल से 6, जम्मू से 15, कठुआ से 13, राजोरी से 37, उधमपुर से 3, रामबन से 11, सांबा से 10, डोडा से 7, पुंछ से 2 और रियासी से 8 मामले शामिल हैं। जिला जम्मू में कुल 15 मामलों में 10 ट्रैवलर हैं। अन्य वर्ग के पांच मामलों में 1 संजय नगर, 1 बिश्नाह, 3 गोल गुजराल से हैं। इनमें दो पॉजिटिव मरीज और तीन संपर्क वाले लोग हैं।
प्रदेश में 4361 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोना के 4361 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 336315 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इनमें 38016 को घर पर क्वारंटीन, 6540 को अस्पताल में आइसोलेशन, 11 को अस्पताल में क्वारंटीन, 42779 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इनमें 248706 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 528946 सैंपलों में से 513688 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 15258 पाजिटिव मामलों में से 6540 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग से 1277 और कश्मीर संभाग से 5263 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 21 और कश्मीर से 243 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
181 मरीज रिकवर
जम्मू। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से मंगलवार को 181 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए। इनमें जम्मू संभाग से 36 और कश्मीर से 145 मरीज शामिल रहे। अब तक जम्मू संभाग से 1836 और कश्मीर से 6619 पॉजिटिव मरीज रिकवर हो चुके हैं।