फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से ठीक पहले विभागों में बड़ा फेरबदल

Tue, 21 Oct 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से ठीक पहले राज्य सरकार ने नौ केएएस अधिकारियों को इधर से उधर करके प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक सौजन्य कुमार शर्मा को निदेशक सूचना जेएंडके नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटन और संस्कृति विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र कृष्ण वर्मा को पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा निदेशक हार्टिकल्चर, योजना और मार्केटिंग शौकत अहमद जरगर को निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू डा. अब्दुल रशीद को प्रोजेक्ट निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, निदेशक पंचायती राज रफीक अहमद हकीम को निदेशक हार्टिकल्चर, योजना और मार्केटिंग, निदेशक सूचना जेएंडके मुख्तियार उल अजीज को पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के ओएसडी मुसरत उल इसलाम को अतिरिक्त सचिव सूचना विभाग, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद शफीक चाक को अतिरिक्त सचिव पर्यटन विभाग और प्रोग्राम आफिसर, आईसीडीएस प्रोजेक्ट गांदरबल लियाक परवेज को अतिरिक्त उपायुक्त पुलवामा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें