फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी की कार्रवाई: गैरहाजिरी पर गिरी गाज, दो डॉक्टरों समेत नौ स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, रियासी के माहौर में गोटा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का मामला 

Sun, 06 Feb 2022 04:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

रियासी के उपायुक्त चरणदीप सिंह ने सभी को निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपायुक्त को सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य केंद्र के अधिकतर डॉक्टर व कर्मचारी काम से गायब रहते हैं।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासी जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटा माहौर के नौ कर्मचारियों को उपायुक्त चरणदीप सिंह ने निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपायुक्त को सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य केंद्र के अधिकतर डॉक्टर व कर्मचारी काम से गायब रहते हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र से कर्मचारियों के नदारद रहने की सूचना उपायुक्त को मिली। जब इसकी जांच की गई तो जानकारी को सही पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने चिकित्सा अफसर डॉ. राजीव सलालिया और डॉ. विकास भारती के साथ सीनियर ओपथाईनिक तकनीशियन ओंकार सिंह शामिल हैं। 

इसके अलावा आईएसएम फार्मासिस्ट परवीन कुमार, जेएसएन राजिंदर कौर व लाजो देवी, एनओ चमेल सिंह व राज कौर और एंबुलेंस चालक हरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही इन सबको कारण बताओ नोटिस जारी कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें