रियासी जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटा माहौर के नौ कर्मचारियों को उपायुक्त चरणदीप सिंह ने निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपायुक्त को सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य केंद्र के अधिकतर डॉक्टर व कर्मचारी काम से गायब रहते हैं।
स्वास्थ्य केंद्र से कर्मचारियों के नदारद रहने की सूचना उपायुक्त को मिली। जब इसकी जांच की गई तो जानकारी को सही पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने चिकित्सा अफसर डॉ. राजीव सलालिया और डॉ. विकास भारती के साथ सीनियर ओपथाईनिक तकनीशियन ओंकार सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा आईएसएम फार्मासिस्ट परवीन कुमार, जेएसएन राजिंदर कौर व लाजो देवी, एनओ चमेल सिंह व राज कौर और एंबुलेंस चालक हरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही इन सबको कारण बताओ नोटिस जारी कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा है।