फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी श्रीनगर हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग, पर्यटन को बढावा देने के लिए नई पहल

Mon, 14 May 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

श्रीनगर हवाई अड्डे पर जल्द ही नाइट लैंडिंग सुविधा होगी जिसके लिए संबंधित एजेंसियों की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को सुधारने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में बताया गया कि नागर विमानन महानिदेशालय ने रात की उड़ानों के संचालन के लिए अनुमति दी है। इस संबंध में आवश्यक बुनियादी ढांचागत उन्नयन भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण और अन्य राज्य एजेंसियों की ओर से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक महीने के भीतर इन सभी कामों को पूरा करने का निर्देश दिया ताकि कश्मीर घाटी में पर्यटक मौसम के मद्देनजर सुविधा को शुरू किया जा सके। उन्होंने आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के खर्चों को पूरा करने के लिए 3.86 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संबंधित एजेंसियों को हुमहामा से श्रीनगर हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात की भीड़ को कम करने के उपायों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने गेट पर अधिक बॉडी स्कैनर लगाने, टर्मिनल बिल्डिंग तक एंट्री रोड की चौड़ाई और हवाईअड्डे के अंदर यात्रियों को लेने के लिए बसों का उपयोग करने के सुझावों की तलाश करने के लिए कहा।

बैठक में मुख्य सचिव बीबी व्यास, डीजीपी डा. एसपी वैद, वित्तीय आयुक्त आवास एवं शहरी विकास केबी अग्रवाल, संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव, कश्मीर तथा जम्मू के मंडलायुक्त, भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें