मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने स्थानीय निकायों की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही इन निकायों के चुनाव कराएगी।
ताकि जमीनी स्तर पर हितधारकों को शक्तियों का हस्तांतरण हो सके। वे विधान परिषद में गुलाम नबी मोंगा के पंचायती राज संस्थाओं के बारे में पूछे गए सवाल पर चर्चा में भाग ले रहे थे।
उन्होंने इन संस्थाओं को सशक्त करने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इन महत्वपूर्ण अंगों के चुनावों में किसी न किसी बहाने से देरी हुई जो न्याय का मखौल था।
उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्वशासन संस्थाएं बड़ी संख्या में लोगों को लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व करने के लिए अवसर प्रदान करते हैं जबकि विधानसभा के लिए केवल कुछ ही लोग निर्वाचित होते हैं।