फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: NIA की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली ब्लास्ट केस के सिलसिले में हंदवाड़ा, कुपवाड़ा समेत 12 जगहों पर छापा

Mon, 23 Mar 2026 09:22 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एनआईए की टीमों ने आज सुबह हंदवाड़ा के गुलोरा इलाके में एक कारोबारी के घर पर दिल्ली लाल किला धमाका मामले के सिलसिले में छापा मारा। अधिकारियों ने परिसर की तलाशी ली और दस्तावेजों तथा उपकरणों की जांच की। 
विज्ञापन
कारोबारी के घर रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, कुलगाम, रफियाबाद और सोपोर समेत कुल 12 जगहों पर छापे मारे। एनआईए ने हंदवाड़ा जिले के गुलोरा क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी के आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले से जुड़ी जांच के तहत की गई है। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीमों ने तड़के ही व्यापारी के घर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन


एनआईए के अधिकारियों ने कारोबारी के आवास पर पहुंचकर गहन तलाशी ली। एनआईए की टीम दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियों की बारीकी से जांच की। छापेमारी के दौरान कारोबारी के घर हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी का बम धमाके से कनेक्शन होने की जानकारी मिली है। 

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले का मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था। एनआईए मामले की गहन जांच कर रही है, जिसका उद्देश्य इस कायराना आतंकी हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करना है। जांच एजेंसी के अनुसार जमी़र अहमद और तुफैल अहमद प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) के सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) थे। इस मामले में अभी तक जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें