फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक आतंकी नावेद को एस्कार्ट करने वाली कार जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद को एस्कार्ट करने वाली मारुति कार नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन


हमले से पहले कश्मीर से उधमपुर तक जिस ट्रक में नावेद और उसका साथी नोमान सवार था, उसके आगे सिल्वर रंग की कार उन्हें एस्कार्ट कर रही थी। कार को फैयाज अहमद इट्टू चला रहा था।

फैयाज पूरे रास्ते में ट्रक के ड्राइवर के साथ आनलाइन था। रास्ते में पड़ने वाले हर पुलिस नाके को पार करने के बाद फैयाज उस ट्रक के ड्राइवर को सिग्नल देता था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फैयाज को कुलगाम से गिरफ्तार करने के बाद एनआईए ने उससे गहन पूछताछ की। इस दौरान फैयाज ने स्वीकार किया कि वह मारुति आलटो कार चला रहा था। एनआईए ने उसकी निशानदेही पर कुलगाम से कार बरामद की है।
विज्ञापन

क्या उधमपुर हमले में शाम‌िल थी कोई मह‌िला?

इस तरह एनआईए अभी तक इस हमले में तीन ट्रक और एक कार जब्त कर चुकी है, जो हमले के दौरान उपयोग की गई थी। इसके अलावा एनआईए नावेद सहित अब तक छह आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सूत्रों के अनुसार कार में सवार अन्य लोगों के बारे में फैयाज से कड़ी पूछताछ की गई है, जिसमें कार में एक महिला के सवार होने की बात सामने आ रही है। एनआईए उस संदिग्ध महिला के बारे में पता लगाने में जुटी है।

संभावना जताई जा रही है कि पुलिस नाकों से बचने के लिए कार में महिला भी बैठी थी, ताकि पुलिस को किसी तरह का शक न हो। हालांकि नावेद के ट्रक को चलाने वाला फैयाज अहमद उर्फ सेठा अभी भी फरार है।

उस पर एनआईए ने दो लाख रुपये का इनाम रखा है। वर्तमान में खुर्शीद अहमद भट और फैयाज अहमद 28 नवंबर तक एनआईए के पास पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें