टेरर फंडिंग केस में NIA के समन का विरोध किया गया है। घाटी में व्यापारियों और मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ने पांच जगह पर बंद का आवाह्न किया है।
टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने समन जारी कर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। इसके विरोध में व्यापारिक संगठनों ने बंद का आवाह्न किया है।
गौरतलब है कि एनआईए टेरर फंडिंग केस में लगातार छापेमारी कर रही है अभी हाल ही के दिनों में इसी केस के सिलसिले में एनआईए ने अलगाववादी नेताओं को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।