दूधपथरी इलाके में आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग के दौरान आतंकी जाकिर मूसा के समर्थन में नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवा शूटिंग का विरोध करते हुए जाकिर मूसा के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वहा मौजूद भीड़ ने देशविरोधी नारे भी लगाए गए इस घटना के बाद विवाद इतना अधिक बढ़ा कि सुरक्षा बलों को बुलाना पड़ा जिन्होंने विरोध कर रहे युवाओं को हटाया। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।