फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से खाली हाथ लौटी एनआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
लश्कर संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट लेकर कश्मीर घाटी गई नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम खाली हाथ लौट आई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार कश्मीर घाटी में माहौल खराब होने के कारण एनआईए टीम फिलहाल लौट आई है। उल्लेखनीय है कि उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और अन्य को मदद करने वाले लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर और फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा के फिर गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद टीम ने कश्मीर घाटी में छापामारी की, लेकिन वह अपने परिवार के साथ फरार हैं।
विज्ञापन

न्यायिक अवधि हुई पूरी

उन पर एनआईए की ओर से 2-2 लाख का इनाम रखा गया है।  उधर, कोट भलवाल स्थित सेंट्रल जेल में कैद पाक आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब, ड्राइवर खुर्शीद अहमद भट और शौकत अहमद भट की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी हो चुकी है।

उन्हें सोमवार को एनआईए के विशेष जज वाईपी कोतवाल की अदालत में पेश किया जाएगा। एनआईए के सूत्रों के अनुसार फिलहाल इन आतंकियों को रिमांड पर न्यायिक हिरासत में ही भेजने की तैयारी है। बताया जाता है कि घाटी में हालात ठीक होने के बाद एनआईए की टीमें फिर दबिश देंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें