फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा हमला: NIA की टीम ने दर्ज किया केस, मौके से जुटाए साजिश के सबूत

Fri, 07 Oct 2016 07:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : PTI
विज्ञापन
वीरवार को हंदवाड़ा के लंगेट में 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हुए हमले की जांच के लिए आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी हंदवाड़ा पहुंचे । एनआईए के अधिकारियों ने सेना के कैंप पर हुए हमले का केस दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन


एनआईए की टीम ने आतंकी हमले की जगह पर जाकर हमले से जुड़े सबूत इकठ्ठा किये । एनआईए की टीम ने मारे गए आतंकियों के डीएनए सैंपल इकठ्ठा किये ।सेना के अधिकारियों ने जांच टीम को मारे गए आतंकियों से बरामद हुए जीपीएस, मैट्रिक शीट्स, नक्शे और मोबाइल फोन सौंपे ।

जानकारी के मुताबिक एनआईए के अधिकारी इन सबूतों को फारेंसिक लैब में भेजने की तैयारी कर रहे हैं जिससे हमले में आए आतंकियों से जुड़ी और बातों का पता चल सके । प्राप्त जानकारी के मुताबिक जांच टीम के अधिकारी आतंकियों की पहचान समेत हमले से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को इकठ्ठा करने में जुटे हैं । 
विज्ञापन
 

पाकिस्तान की मोहर लगे सामान की होगी जांच

बरामद सामान - फोटो : ANI
वीरवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ के बाद सेना के कर्नल राजीव शरण ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि आतंकियों से भारी मात्रा में हथियारों समेत पाकिस्तान में बने सामान बरामद हुए हैं । इन सामानों में पाकिस्तान मेें बनी दवाएं, खाने पीने के सामान, ड्राईफ्रूट और रेडियो सेट्स मिले हैं ।

इन सभी सामानोें पर पाकिस्तान की मोहर है जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान से यहां घुसपैठ करके आए थे । कर्नल राजीव शरण के मुताबिक सेना और आतंकियों के बीच करीब 5 घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसके बाद सेना के जवानों ने हमले में शामिल सभी 3 आतंकियों को मार गिराया ।

मुठभेड़ के बाद सेना के सर्च ऑपरेशन में 3 आतंकियों के शव बरामद हुए थे ।  एके-47 राइफल, एके-47 की 17 मैगजीन और 12 ग्रेनेड मिले हैं । सेना को मिले हथियारों को देखकर ये पता चलता है कि आतंकी किसी बड़े हमले की फिराक में यहां आए थे । हालांकि सेना के जवानों की चौकसी से आतंकियों के मंसूबे कामयाब न हो सके । 

 
विज्ञापन

3 जीपीएस, 9 ग्रेनेड लांचर भी हुए थे बरामद

उड़ी पहुंची एनआईए की टीम - फोटो : PTI
कर्नल राजीव शरण के मुताबिक सेना को आतंकियों से 2 मोबाइल फोन, 4 रेडियो सेट्स, 3 जीपीएस, 9 ग्रेनेड लांचर, मैट्रिक शीट्स भी मिले हैं । इन सामानों के साथ पाकिस्तान मेें बनी दवाएं,ड्राइफ्रूट और खाने का सामान मिला है ।

 इन सभी सामानों पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई है । इन सामानों के अलावा सेना को आतंकियों के पास से भारतीय करेंसी भी मिली है । इन सभी सबूतों को एनआईए के अधिकारियों को जांच के लिए सौंप दिया गया है । एनआईए के अधिकारी इन सबूतों से हमले की साजिश की तह तक जाने में जुटे हैं । 

गौरतलब है कि हंदवाड़ा के लंगेट में सुबह 5 बजे 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था । इस आतंकी हमले में आए आतंकियों ने सेना की वर्दी में भारी असलहों के साथ हमला किया था । इस हमले में सेना की जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकियों को मार गिराया गया था । 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें