सोमवार को लगातार तीसरे दिन एनआईए की टीम जम्मू कश्मीर के पुंछ में डेरा डाले रही। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुंछ-रावलाकोट बस रवाना होने वाली जगह और उस पार जाने वालों और उनके सामान की जांच की गई।
स्थानीय जांच प्रक्रिया की भी गहन पड़ताल की गई और कमियों को नोट किया गया। गौरतलब है कि शनिवार से एनआईए की टीम आईजी अनिल शुक्ला के नेतृत्व में पुंछ में है।
दो दिन तक चक्का द बाग के क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में व इमिग्रेशन सेंटर में छापामारी कर वहां से रिकार्ड जब्त करने के बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एनआईए की टीम नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची।