घाटी में अशांति फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रही हवाला राशि की जांच शुरू हो गई है। श्रीनगर में बीती देर शाम से कैंप कर रही एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार से बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया है।
हवाला राशि और तमाम बैंक खातों में बाहर से आने वाली राशि की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम के पास लगभग 100 बैंक खातों की डिटेल है। इनसे किया गया पैसों कालेन-देन संदेह के घेरे में है। शुरुआती चरण में दर्जन भर खातों के लेन-देन की जांच की जा रही है।
घाटी में जारी हिंसा के दौरान बड़े पैमाने पर हवाला राशि के इस्तेमाल के इनपुट हैं। न सिर्फ हिंसा भड़काने बल्कि आतंकवाद के साथ भी हवाला राशि के तार जुड़े हुए हैं।