फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर हमला : एनआईए की जांच टीम जम्मू पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित उधमपुर आतंकी हमले में लगभग छह माह बाद एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुई चार्जशीट के बाद पहली सुनवाई शुक्रवार को होगी। इस केस के आरोपी पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब सहित छह लोग कोट भलवाल जेल में हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 29 जनवरी को सभी छह आरोपियों के खिलाफ 1600 पेज की भारी-भरकम चार्जशीट पेश की थी।

इनमें पाकिस्तानी आतंकी नावेद के अलावा शौकत अहमद भट्ट (पुलवामा), खुर्शीद अहमद भट्ट (पुलवामा), शाबजार अहमद भट्ट (कुलगाम), फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद इट्टू (दोनों कुलगाम) शामिल हैं।
विज्ञापन

चार्जशीट के बाद पहली सुनवाई कल

हालांकि इस मामले में एनआईए ने चार्जशीट में आठ नामजद आरोपी दर्ज किए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। इस मामले में आतंकियों को लाने वाले ट्रक का मुख्य ड्राइवर खुर्शीद अहमद अशवर उर्फ सेठा और फाइनेंसर आशिक हुसैन भट्ट अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट पेश की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार मामले की पहली पेशी में शामिल होने के लिए एनआईए जांच टीम के अधिकारी जम्मू पहुंच गए हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि पहली पेशी में अगली तिथि ही मुकर्रर होने की ज्यादा संभावना है।

इसके अलावा आतंकियों द्वारा उपयोग किए गए ट्रक का मालिक शाबजार अहमद भट्ट कोट भलवाल जेल में है, लेकिन उसके परिवार वाले अपने वकील के मार्फत ट्रक रिलीज करवाने के लिए आवेदन करने की तैयारी में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें