बहुचर्चित उधमपुर आतंकी हमले में लगभग छह माह बाद एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुई चार्जशीट के बाद पहली सुनवाई शुक्रवार को होगी। इस केस के आरोपी पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब सहित छह लोग कोट भलवाल जेल में हैं।
मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 29 जनवरी को सभी छह आरोपियों के खिलाफ 1600 पेज की भारी-भरकम चार्जशीट पेश की थी।
इनमें पाकिस्तानी आतंकी नावेद के अलावा शौकत अहमद भट्ट (पुलवामा), खुर्शीद अहमद भट्ट (पुलवामा), शाबजार अहमद भट्ट (कुलगाम), फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद इट्टू (दोनों कुलगाम) शामिल हैं।