फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: आतंकवादी घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, रियासी, डोडा समेत कई जगहों पर छापेमारी

Thu, 21 Nov 2024 08:24 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, जम्मू
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकवादी घुसपैठ से जुड़े मामले में रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी 8 जगहों पर चल रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ से जुड़े हाल ही में दर्ज एक मामले के सिलसिले में जम्मू संभाग में आठ स्थानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारी रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें