फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक स्थित जम्मू कश्मीर के आतंकी मुश्ताक जरगर की संपत्ति जब्त, NIA ने की कार्रवाई

Thu, 02 Mar 2023 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनआईए ने आतंकी मुश्ताक जरगर उर्फ लटरम की संपत्ति जब्त की है। 1999 में कंधार में विमान अपहरण के दौरान आतंकी मुश्ताक को जरगर को मसूद अजहर के साथ रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी के श्रीनगर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी अल उमर मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक जरगर उर्फ लटरम की संपत्ति जब्त की है। 1999 में कंधार में विमान अपहरण के दौरान आतंकी मुश्ताक को जरगर को मसूद अजहर के साथ रिहा कर दिया गया था। आतंकी मुश्ताक 1989 में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण में भी शामिल था। वह अभी पाकिस्तान में है।

विज्ञापन


आतंकी मुश्ताक श्रीनगर के नौहट्टा इलाके का रहना वाला है। नौहट्टा के गनई मोहल्ला में उसके दो मरले घर को यूएपीए के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। गुरुवार को जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ एनआईए की टीम मौके पर पहुंची और ये कार्रवाई की गई। जरगर यूएपीए के तहत नामित आतंकवादी है। आतंकी लटरम घाटी में अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।

मुश्ताक जरगर पहले जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट से जुड़ा था और प्रदेश में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। वह हत्याओं सहित अन्य जघन्य अपराधों में भी शामिल रहा है। उसके अल कायदा और जैश ए मोहम्मद जैसे अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ उसका घनिष्ठ संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें