फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार हुआ अबू दुजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर आतंकी अबू दुजाना अपने कुछ अन्य साथी आतंकियोें के साथ सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार हो गया। दुजाना पर दस लाख का इनाम है और वह उधमपुर में बीते पांच अगस्त को बीएसएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में वांटेड है।
विज्ञापन


सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से वीरवार को अबू दुजाना के कुछ अन्य आतंकियों के साथ जिले के मुरन इलाके में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से आतंकियों की धरपकड़ को संयुक्त आपरेशन शुरू किया गया। इलाके की घेराबंदी कर ली गई। पर अंधेरे का लाभ उठाकर अबू दुजाना साथियों सहित इलाके से फरार हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

धरपकड़ का ऑपरेशन जारी

समाचार लिखे जाने तक आतंकियों की धरपकड़ को सुरक्षा बलों का आपरेशन जारी था। आतंकियों के इलाके में ही कहीं आड़ लेकर छिपे होने की आशंका के चलते लोगों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे थे।

इलाके में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों में भी सर्च आपरेशन चला। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चुनती मोहल्ला में मंगलवार को आतंकियों के खिलाफ शुरू हुआ ऑपरेशन भी जारी है।

सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके में कुछ राउंड गोलियों के चलने की आवाज आने के बाद यह आपरेशन शुरू किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें