फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: एनएचएम कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी, बहाली की उठाई मांग

Wed, 13 Apr 2022 02:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एनएचएम कर्मियों का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने नारेबाजी और पोस्टर के माध्यम से बहाली की मांग उठाई।
विज्ञापन
NHM Employees Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड इमरजेंसी रिस्पांस पैकेज के तहत लगाए गए कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में आक्रोश बरकरार है। बुधवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के बाहर एनएचएम कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन जारी रख कर आवाज बुलंद की है।

विज्ञापन

 
कर्मियों ने कहा कि उनकी सेवाओं को बहाल रखने के लिए मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जीएमसी प्रशासन ने उनकी तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। इस बीच विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी बहाली पर पुनर्विचार करना चाहिए।

बता दें कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान इन कर्मचारियों को आपात स्थिति में अनुबंध पर लगाया गया था। तीन माह की सेवाएं लेने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, लेकिन इनके विरोध को देखते हुए उपराज्यपाल के निर्देश पर एनएचएम कर्मचारियों की सेवाओं को तीन महीने के लिए बहाल कर दिया था। वर्तमान में कोविड पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। इस कारण इनमें से कई कर्मियों की सेवाएं फिर से समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि इन कर्मियों में से कई न्यायालय चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें