मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के साथ न्याय कर रही है और पिछले पांच साल में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। नेकां और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेताओं ने केवल अपनी संपत्ति बढ़ाने का काम किया है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
जम्मू में एम्स, शाहपुर कंडी, उज्ज मल्टीपर्पस हाइड्रो पावर और सिंचाई परियोजना, आईआईएम जम्मू और आईआईटी जम्मू सहित अन्य विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और लोगों से महारैली में हिस्सा लेने की अपील की।