फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरुरी खबर

Tue, 25 Nov 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में विधानसभा चुनाव और बढ़ती ठंड के कारण वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के कदम ठिठकने लगे हैं। इन दिनों प्रतिदिन आने वाले भक्तों की संख्या दस हजार से कम होने लगी है। इसके चलते दर्शन के लिए प्राकृतिक गुफा के कपाट खोल दिए गए हैं। दो दिनों से लोग इसी गुफा से दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड के गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साल में तीन बार माता के दर्शन के लिए प्राकृतिक गुफा खोला गया है। अमूमन हर साल जनवरी और फरवरी के महीने में ठंड से जब श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट आती है तो यह गुफा खोली जाती है।

लेकिन इस साल जनवरी-फरवरी में फिर प्राकृतिक आपदा के बाद और अब चुनाव के कारण फिर श्रद्धालुओं का आंकड़ा प्रतिदिन दस हजार से कम हो गया है। इसके चलते श्राइन बोर्ड प्रशासन ने एक बार फिर प्राकृतिक गुफा को खोलने का फैसला किया। गौर रहे कि इस बार समय से पहले ठंड भी अधिक है। माना जाता है कि इसके कारण भी भक्तों के कदम ठहर रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों धर्मनगरी में आने वाले भक्त काफी गर्म कपड़ों के साथ पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने वाले श्रद्धालु राज कुमार, अजय अग्रवाल, नितू अग्रवाल, रजनी शर्मा आदि ने कहा कि हम हर साल इसी महीने में दर्शन के लिए आते हैं, पर इस बार दर्शन का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ, वह कभी नहीं हुआ था। प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने को ये भक्त माता की असीम कृपा मान रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें