फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखें खोलीं तो खुद को विकलांग हुआ पाया

Sun, 16 Aug 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से ही मां-बाप की बेरुखी का शिकार शाहनवाज पर पाकिस्तान के नापाक गोले कहर बन कर टूटे। इससे बड़ी बदनसीबी और क्या होगी कि जो बच्चा मां-बाप के होते अकेला जी रहा था।
विज्ञापन


अब पाक गोलों ने उसको विकलांग बना दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए 15 साल के शाहनवाज के माता-पिता दोनों ने दूसरी जगह शादी कर ली और अलग-अलग रहने लगे।

शाहनवाज अपनी नानी के साथ रह रहा था। नानी का वह अकेला सहारा है, क्योंकि नानी के इकलौते बेटे की मौत हो चुकी है। अब शाहनवाज और उसकी नानी दोनों अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार को शाहनवाज (आठवीं कक्षा का छात्र) स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रहा था। रास्ते में आते वक्त एक गोला उसके पास आकर गिरा और वह छर्रों से बुरी तरह से घायल हो गया।

जम्मू में लाए गए शाहनवाज की दायीं बाजू छर्रों से बुरी तरह से जख्मी हुई। जिसे डाक्टरों ने काट दिया। शाहनवाज की बायीं बाजू भी बुरी तरह से जख्मी है और शरीर के कई हिस्सों पर छर्रों के जख्म हैं।

वह मौत के मुंह में फंसा हुआ है। शाहनवाज को जम्मू लाया गया। रविवार को उसने आंखों खोलीं तो अपनी बाजू को कटा हुआ पाया। वह यह सब देखकर सदमे है और कुछ बोल नहीं पा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें