फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा की दिल्ली में समीक्षा आज

Tue, 16 Jun 2015 12:11 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पिछले कई हफ्तों से बने तनावपूर्ण स्थित के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अगले दो महीनों के दौरान सुरक्षा कवच बढ़ाया जाएगा। इसके लिए आखिरी बैठक मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी। इसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा भी भाग लेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों से धमकी भरे पोस्टरों के अलावा हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए इनसे निपटने के लिए अब कड़ा सुरक्षा कवच होगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बैठक करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार डीजीपी को दिल्ली में होने वाली बैठक में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही कई अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य प्रशासन के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए है।

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सूरम
श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को जीआरपी के अफसरों की विशेष बैठक हुई, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर तरह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एसपी (रेलवे) सूरम सिंह रेलवे ट्रैक पर खास ध्यान रखने को कहा, ताकि ट्रेनों और उसमें सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। तमाम अफसर और सुरक्षा एजेंसियों को आपसी तालमेल बनाए रखने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को लेकर जीआरपी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एपी ने जीआरपी थाने के तमाम पेंडिंग मामलों की समीक्षा की और उसे जल्द से जल्द निपटाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अफसरों को हिदायत दी गई कि विभागीय जांच को तत्काल पूरा किया जाए। इस मौके पर एसडीपीओ (जम्मू/विजयपुर) और डीएसपी जीआरपी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

साफ-सफाई के अलावा अन्य सभी इंतजाम किए गए
अमरनाथ यात्रा के स्वागत के लिए नगर निगम पूरी तरह से तैयार है। 2 जुलाई को शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर 24-25 जून को नगर निगम भगवती नगर की सफाई व्यवस्था को अपने हाथों में ले लेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से 22 जून तक नगर निगम से उन सफाई कर्मियों के नाम और पते मांगे गए हैं, जिनकी ड्यूटी यात्रा के लिए लगाई जाएगी।

यात्री निवास में तीन शिफ्टों में सफाई होगी। एनजीओ से अतिरिक्त 60 सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा, ताकि यात्रा के चलते होने के कारण कहीं भी गंदगी का माहौल न हो। भगवती नगर यात्री निवास में तीन शिफ्टों में यानी 10-10 मुलाजिम काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8 से 2 बजे, दूसरी दोपहर 2 से 8 बजे तक और तीसरी शिफ्ट पूरी रात चला करेगी।

दिन-रात लगने वाले लंगर का वेस्ट मैटीरियल उठाने के लिए नीड बेस्ड वाहन लगाएं जाएंगे। जैसे-जैसे कंटेनर फुल होंगे, उन्हें उठवा लिया जाएगा। भगवती नगर के अंदर और बाहर भी साफ-सुथरा माहौल रखा जाएगा। पानी के टैंकर और टॉयलेट वैन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा माहौल मिले, इसके लिए निगम वचनबद्ध है। जम्मू हाट, वैष्णी धाम, रेल हेड, राम मंदिर, गीता मंदिर सहित अन्य ठहरने वाले स्थलों में भी साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें