फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: पुलिस ने भिखारियों को पकड़ा

Wed, 24 Jun 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, वहीं भिखारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रेलवे के एसपी सूरम सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को तीन युवकों को पकड़ा गया है, जो रेलवे स्टेशन में लोगों से भीख मांग रहे थे। जीआरपी ने इन्हें पकड़ करफर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
विज्ञापन


इनमें अलीगढ़ निवासी पवन शर्मा और मनोहर शर्मा, अयोध्या निवासी संतोष कुमार शामिल थे। इसके अलावा विजयपुर रेलवे स्टेशन पर बिना किसी दस्तावेज के पांच बैग चप्पल ले जा रहे एक युवक को पकड़ा गया। जीआरपी ने इस मामले को सेल टैक्स विभाग के हवाले कर दिया। इसके अलावा 1620 रुपये चालान काटा गया। इसी तरह से एक अन्य व्यक्ति को सेल टैक्स विभाग ने 640 रुपये का चालान काटा है।

सुरक्षा प्रबंध कड़े, चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे जवान
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए जा रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। जवानों ने तंबू कनातें लगानी शुरू कर दी हैं। अर्द्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटेंगे। श्री अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई को शुरू होगी। जवानों के भगवती आने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवती के अंदर और आसपास जवानों को तैनात कर दी गई है। जवान अपनी पूरी तैैयारियों के साथ पहुंच गए हैं। भगवती नगर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही यात्री निवास के आसपास अब किसी नहीं आने दिया जा रहा है। संदिग्ध लोगों को यात्री निवास से दूरी बनाने को कहा जा रहा है। यात्री निवास के बाहर मार्ग पर भी जल्द ही जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। चौथे तवी पुल पर भी जवानों की पोस्टें बनाईं जाएंगी। इसके अलावा राज्य पुलिस की ओर भगवती चौथे पुल के नजदीक नाका लगाया गया है। वहां रात के समय हरेक गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों को रोका जा रहा है। उनकी तलाशी भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने भगवती नगर और आसपास इलाके में गश्त भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें