फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए अभी से लग रही भीड़, जानिए क्यों

Sun, 10 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों के लिए शहर के अस्पतालों में यात्री पहुंच रहे हैं। शहर के सरवाल अस्पताल में मार्च से अब तक सात सौ लोगों को सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं। मेडिकल आफिसर डा. नरेंद्र शर्मा के अनुसार बोर्ड के मापदंडों के मुताबिक ही प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डा. मो. यूनुस चौधरी ने बताया कि अस्पताल से करीब ढाई सौ लोगों को प्रमाणपत्र जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा संभाग स्तर पर अन्य अस्पतालों से भी प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं। आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। यात्रा में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से बनिहाल तक संभाग स्तर पर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुगल रोड से जाने वाले यात्रियों को राजोरी और पुंछ के चिकित्सा केंद्र कवर करेंगे।

यात्रियों के सुविधा के लिए लिए जिला और उपजिला अस्पतालों के साथ इमरजेंसी चिकित्सा केंद्रों को मजबूत बनाया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार यात्रा की तैयारी की जा रही है। इसके लिए डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के अलावा पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाएगा। मुगल रोड के खुलने पर संशय है।
विज्ञापन


लेकिन विभाग की तैयारी रहेगी। स्वास्थ्य निदेशक ने रामबन जिला अस्पताल का दौरा कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यात्रियों की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की योजना में यात्रा के लिए राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से ही यात्रियों की देखभाल का जिम्मा होगा। यात्रा के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 2 जून को विशेष पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें