फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के थपेड़ों से हर कोई बेहाल

Tue, 02 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को हलकी बारिश और तेज हवाओं के बाद गर्मी से मिली राहत के एक दिन बाद सोमवार को पारा भी चढ़ने से लू के थपेड़ों से जम्मू में लोग बेहाल रहे। जम्मू में सूर्य की पहली किरण के साथ ही गर्मी ने अपना काम करना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए हर कोई उपाय कर रहा है। भीषण गर्मी से इंसानों के साथ पशु भी परेशान हैं। सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी मानें तो जम्मू में अगले 24 घंटों में हलके बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं श्रीनगर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें