पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देते हुए भाजपा के जम्मू पश्चिम के प्रत्याशी सत शर्मा सीए ने प्रचार करने के लिए नया तरीका निकाला है।
उन्होंने कहा कि वह जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर भी अपना कोई पोस्टर नहीं लगाएंगे, क्योंकि उन्हें लगता है कि पोस्टर लगाने से इस अभियान का अपमान होगा।
शर्मा का मानना है कि दीवारों पर जगह-जगह पोस्टर लगाने से गंदगी फैलेगी और पर्यावरण दूषित होगा। इसलिए वह प्रचार में अपना कोई भी पोस्टर किसी दीवार पर नहीं लगाएंगे। सिर्फ इक्का-दुक्का जगहों पर ही वह अपनी होर्डिंग लगाएंगे।
उनका मानना है कि इससे मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने में मदद होगी। सभी प्रत्याशियों को चाहिए कि प्रचार के लिए पोस्टरों का कम इस्तेमाल करें, ताकि दीवारों को स्वच्छ रखा जा सके।